Giridih News: छठ पूजा के दौरान छह महिलाओं से चैन की छिनतई, एक महिला हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: छठ पूजा के दौरान छह महिलाओं से चैन की छिनतई, एक महिला हिरासत में

Giridih News: सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अब तक 6 महिलाओं के चैन चोरी होने की शिकायत सामने आई है. पकड़ी गई महिला से पूछताछ जारी है.

विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ के दौरान जहां जिला भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में डूबा हुआ था, वहीं शहर के दो प्रमुख छठ घाटों पर चैन छिनतई की घटना हुई. शास्त्रीनगर छठ घाट और अरगाघाट में कुल छह महिलाओं के गले से सोने के चैन छीन लिए गए. इनमें शास्त्रीनगर घाट से 3 और अरगाघाट से 3 महिलाओ��� के चैन की छिनतई की पुष्टि हुई है. अरगाघाट में छिनतई की वारदात को अंजाम दे रही एक महिला को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. तुरंत ही इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि अब तक 6 महिलाओं के चैन चोरी होने की शिकायत सामने आई है. पकड़ी गई महिला से पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से यह संकेत मिल रहे हैं कि चोरी में एक से अधिक लोगों का गिरोह सक्रिय हो सकता है, जो त्योहार और भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाते हैं. उन्होंने कहा महिला से विस्तृत पूछताछ की जा रही है. इस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. सभी पीड़ित महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola