बढ़ती गर्मी में सावधानी व बचाव जरूरी : डीसी
Updated at : 12 Jun 2024 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने जिले वासियों से की गर्मी व लू से बचाव को ले जरूरी एहतियात बरतने की अपील
विज्ञापन
गिरिडीह.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने जिले वासियों से गर्मी व लू से बचाव को लेकर जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है. डीसी श्री लकड़ा ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है. डीसी ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का उपयोग गर्मी के मौसम में करते रहें, ताकि शरीर में पानी के कमी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके. गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है. खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. तापमान में बढ़ोतरी के कारण अत्यधिक गर्मी हो रहा है, ऐसे में बिना जरूरी काम के घरों से न निकलें. गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके.क्या करें :
डीसी ने कहा कि आरामदायक कपड़े पहनें और गर्मी में बाहर निकलें तो बेहतर है कि आप हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती के कपड़े पहनें. धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा इस्तेमाल करें. सफर में अपने साथ पानी रखें. गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर व गर्दन पर रखें. अगर तबीयत ठीक न लगे और चक्कर आये तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट का प्रयोग करें. जैसे की लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना, गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी आदि मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन जरूर करें. ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी न हो. जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें. अपने घर को ठंडा रखें, पर्दा, शटर आदि का इस्तेमाल करें. रात में खिड़कियां खुली रखें.क्या न करें :
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े. खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे बंद न रखें. शराब, चाय, कॉफी पीने से बचें, जो शरीर को डी-हाइड्रेट करते हैं. उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें. बासी भोजन न करें. लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें. साथ ही गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप से सीधे संपर्क में आने से परहेज करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




