ePaper

Giridih News: दो पक्षों में मारपीट मामले में चार पर केस

Updated at : 02 Jan 2026 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: दो पक्षों में मारपीट मामले में चार पर केस

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी में एक जनवरी को पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस मामले में पीड़ित से मिले आवेदन के आधार पर मुफस्सिल पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पीड़ित सुधीर रजक ने भूखन महली, अभिषेक महली, ममता कुमारी व कलावती देवी को आरोपित किया है. कहा है कि एक जनवरी को वे अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लोग अचानक गाली-गलौज करने लगे. जब कारण पूछा गया तो आरोपियों ने पानी फेंकने का आरोप लगाया. पीड़ित के अनुसार उन्होंने कहा कि उनका घर चारों ओर से चारदीवारी से घिरा हुआ है, ऐसे में पानी बाहर फेंकने का सवाल ही नहीं उठता. इसी बात को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया. बताया कि इससे पूर्व भी उक्त लोगों ने मारपीट की थी, जिसको लेकर पंचायत हुई थी. पंचायत में आरोपितों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने का आश्वासन दिया था. इसके बाद भी मारपीट की गयी. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन प्राप्त के आधार पर केस करते हुए मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola