Giridih News :कारूटांड़ के कार्डधारियों कोतीन माह से नहीं मिला राशन, रोष

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कारूटांड़ के कार्डधारियों कोतीन माह से नहीं मिला राशन, रोष

Giridih News :बिरनी प्रखंड के पोखरिया टोला कारूटांड़ के कार्डधारियों को तीन माह से राशन नहीं मिल रहा है. इससे कार्डधारियों में आक्रोश है. कार्डधारियों ने तीन माह का राशन एक मुश्त डीलर से दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

कार्डधारी भाकपा माले नेता मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व में जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी से मिले और इसकी शिकायत की है. आवेदन में कार्डधारियों ने कहा कि नगड़ी निवासी डीलर अकलू मरांडी ने मार्च, अप्रैल व मई माह का राशन अब तक नहीं दिया है. डीलर बहला-फुसलाकर अंगूठा ले लेता है, लेकिन जब अनाज मांगने जाते हैं तो वह अपशब्द का प्रयोग करता है. वहीं, मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि गरीब कार्डधारियों को तीन माह का अनाज एक साथ नहीं मिलता है, तो भाकपा माले आंदोलन करेगी.

डीएसओ ने कहा

डीएसओ ने कहा कि कार्डधारियों से लिखित शिकायत मिली है. जांच कर दोषी डीलर पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीलर मकसूद अंसारी, मीना बीबी, शहजादी खातून, नाजमा खातून, अलाउद्दीन, सहाबुन खातून, शबनम खातून, अख्तर अंसारी समेत अन्य कार्डधारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola