Giridih News :व्यवसायियों को सीसीटीवी लगाने की दी सलाह

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :26 Apr 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :व्यवसायियों को सीसीटीवी लगाने की दी सलाह

Giridih News :जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को मुफस्सिल थाना प्रभारी कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने की. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह समेत गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला व कोयलांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

इस क्रम में यह बात सामने आयी कि पूर्व में लगाये गये अधिकांश सीसीटीवी कैमरा खराब हो चुके हैं और उपयोग योग्य स्थिति में नहीं हैं. इसके कारण अपराध नियंत्रण और घटनाओं के उद्भेदन में पुलिस को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह भी यह बात भी सामने आयी कि शहर के कई व्यवसायियों ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में निजी स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं, लेकिन इनका फोकस अंदरूनी हिस्सों तक सीमित है. सड़क और सार्वजनिक स्थानों का स्पष्ट दृश्य कैमरों में कैद नहीं होने के कारण अपराधियों की पहचान और घटनाओं के खुलासे में कठिनाई उत्पन्न होती है.

सड़क की दिशा में कैमरा लगाने की अपील

दोनों थाना प्रभारियों ने बैठक में मौजूद व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान व आवास में कम से कम एक-दो सीसीटीवी कैमरा मुख्य सड़क की ओर दोनों दिशाओं में फेस करते हुए अवश्य लगवायें. यह जानकारी भी सामने आयी कि अनुमंडल दंडाधिकारी गिरिडीह के प्रयास से नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा पूरे गिरिडीह जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है.

थाना प्रभारी ने व्यवसायियों को सीसीटीवी लगाने की दी सलाह

अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक ने व्यापारियों के साथ बैठक की. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई. थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित पंप व सीएसपी संचालक तथा स्वर्ण व्यवसायियों सुरक्षा के उद्देश्य से संस्थानों में सीसीटीवी लगाने की सलाह दी. एक कैमरा सड़क की तरफ लगाने पर जोर दिया, ताकि सड़क से होकर गुजरने वालों पर भी नजर रखी जा सके. अधिक रकम लेकर जाने पर पुलिस को सूचित करने की बात कही. बैठक में अहिल्यापुर, बुधूडीह, बांकीकला, फुलझरिया सहित विभिन्न गांवों के व्यवसायी उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola