Giridih News : दुकान का शटर तोड़कर चोरी

Updated at : 01 Mar 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : दुकान का शटर तोड़कर चोरी

दो हजार नकद, सीसीटीवी लगा हार्ड डिस्क व डीबीआर की चोरी

विज्ञापन

Giridih News : धनवार नगर के गांधी चौक के पास गुरुवार देर रात चोरों ने आजाद फार्मा का शटर का दो इंटर लॉक व बाहर का ताला तोड़कर गल्ले में रखा दो हजार नकद, सीसीटीवी लगा हार्ड डिस्क तथा डीबीआर की चोरी कर ली. दुकानदार रंजीत लोहानी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर सोने के लिए अपने घर चले गया. सुबह जब दुकान का मकान मालिक बरामदे में झाड़ू लगाने के लिए आया, तो देखा कि शटर खुला हुआ है. इसकी सूचना पर वह दुकान पहुंचा, तो शटर खुला पाया. अंदर जाने पर गल्ला में रखा दो लाख नकद, सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क व डीबीआर गायब मिला. समाचार लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है.

पुलिस ने कोयला लदा पिकअप वैन जब्त किया

मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुरुवार की रात कोयला लदा एक पिकअप वैन जब्त किया. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कोयला तस्कर सीसीएल क्षेत्र से रात में कोयला बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम वहां पहुंची, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गये. पुलिस काफी देर तक तस्करों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिले. इसके बाद पुलिस टीम उक्त पिकअप वैन जब्त कर थाना ले आयी. मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola