Giridih News :दुकान में सेंधमारी कर एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के चतरो (पुरनाबथान) बजरंग मोड़ स्थित श्रवण किराना स्टोर से एक लाख से अधिक का सामान चोरी हो गयी है. दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है.

विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के चतरो (पुरनाबथान) बजरंग मोड़ स्थित श्रवण किराना स्टोर से एक लाख से अधिक का सामान चोरी हो गयी है. दुकान के पिछले हिस्से की दीवार में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. सेंधमारी के बाद चोरों ने दुकान के पीछे व आगे का दरवाजा को खोल दिया. इधर, घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर रिशु सिन्हा मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना की जानकारी ली. भुक्तभोगी चतरो निवासी दुकान संचालक श्रवण साव के मुताबिक गुरुवार की रात 08:45 बजे दुकान बंद कर विवाह कार्यक्रम में भाग लेने पचंबा लोहपिट्टी गये थे. शुक्रवार की सुबह दुकान में चोरी की सूचना मिली. बताया कि दुकान से अमूल्या दूध, काजू, किसमिस, छुहारा, सरसो तेल, नारियल तेल, होर्लिक्स, बिस्कुट सहित एक लाख से भी अधिक की संपत्ति चोरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola