Giridih News :सीओ के साथ धक्का-मुक्की मामले में दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन, जांच जारी

Giridih News :गिरिडीह सीओ के साथ धक्का-मुक्की मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुफस्सिल थाना में आवेदन दी गयी है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है. हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.
गिरिडीह सीओ के साथ धक्का-मुक्की मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुफस्सिल थाना में आवेदन दी गयी है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया है. हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. बता दें कि घटना रविवार की है और इस मामले में गिरिडीह सदर अंचल के सीओ मो असलम ने धक्का-मुक्की करने, दुर्व्यवहार करने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. मो असलम का कहना है कि रविवार को सरकारी अवकाश रहने के बाद भी झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिश उनके सरकारी आवास पर पहुंचे और उनके साथ न सिर्फ दुर्व्यवहार किया, बल्कि धक्का-मुक्की भी की. बताया कि डीसी के निर्देश पर ही उन्होंने गैरमजरुआ जमीन की जांच-पड़ताल शुरू की थी. इस मामले में इरशाद अहमद का कहना था कि आप बिना नोटिस दिये मेरे जमीन पर मापी के लिए कैसे पहुंच गये. वहीं इरशाद अहमद वारिश के आरोपों को सीओ मो असलम ने निराधार बताया और कहा कि सरकारी अवकाश रहने के बाद भी इरशाद अहमद किस काम के लिए मेरे घर पर आये थे, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है. कहा कि म्यूटेशन में पैसे मांगने की बात बिल्कुल निराधार है. इरशाद अहमद वारिश जिस म्यूटेशन केस नंबर 3486/2024-25 की बात कर रहे हैं, वह अभी तक कर्मचारी के ऑनलाइन आईडी पर ही लंबित है. ऐसे में इस केस के लिए मेरे से बातचीत करने की बेबुनियाद तथ्य पेश किया जा रहा है. घटना के बाद सोमवार को अंचल की एक टीम ने बिशनपुर मौजा के गैरमजरूआ जमीन का निरीक्षण किया. इस मामले में सीओ का कहना है कि बिशनपुर मौजा में लगभग 60 एकड़ गैरमजरूआ जमीन को चिन्हित कर जांच-पड़ताल शुरू की गयी है. इस मौजा में गैरमजरूआ जमीन को ही बेच दिया जा रहा है. बताया कि प्लॉटों को चिन्हित किया जा रहा है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जिन लोगों ने जमीन को अवैध तरीके से घेरा है, उन्हें भी नोटिस भेजा जायेगा और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
मुझे बंधक बनाकर की गयी मारपीट : इरशाद
झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिस ने सीओ द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताया और कहा कि सीओ मो असलम अपने काले कारनामों को छिपाने और प्रशासन व सरकार की आंख में धूल झोंकने के उद्देश्य से बेबुनियाद आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है. कहा कि एक जमीन के म्यूटेशन के मामले में अवैध रकम की मांग की जा रही थी. इस संबंध में जब सीओ से बातचीत हुई तो उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया. जब मैं उनके घर पर पहुंचा और प्रत्येक केवाला पर 25 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा गया कि आपको भी यह रकम देना होगा, तो मैंने असमर्थता जतायी. इसी बात पर अमीन अजय यादव और सीओ ने पकड़कर मारपीट शुरू कर दी. घर के दरवाजे को बंद कर दिया और कहा गया कि इसे यहीं दफन कर दो. किसी तरह एक पत्रकार ने मुझे दरवाजा खोलकर बाहर निकाला. श्री वारिश ने सोने का चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया है और मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
अब तक दर्ज नहीं हुई है प्राथमिकी : एसडीपीओ
इधर घटना के 24 घंटे के बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. मामला सत्तापक्ष से जुड़े रहने के कारण कई पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. इस बीच जब एसडीपीओ जीतवाहन उरांव से बात हुई तो उन्होंने बस इतना ही कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. प्राथमिकी जांच के बाद की जायेगी.
बिशनपुर में 34.05 एकड़ की गैरमजरूआ जमीन की मापी शुरू17. गिरिडीह. 15. गिरिडीह अचंल के बिशनपुर मौजा में मापी के लिए सीओ के नेतृत्व में पहुंची अंचल की टीमइधर सीओ मो असलम के अनुसार जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है, वह बिशनपुर मौजा की जमीन है. उस जमीन पर मापी का काम शुरू कर दिया गया. सीओ ने बताया कि गिरिडीह अंचल के मौजा बिशनपुर थाना नंबर 103, खाता नंबर 34 और प्लॉट नंबर 649 में कुल रकवा 34.05 एकड़ की जमीन गैरमजरूआ खाते की है. इस जमीन में एक सुनियोजित साजिश के तहत बाउंड्री कर उसे कई प्लॉटों में बांट दिया गया है और बेचा जा रहा है. अमीन अजय यादव ने बताया कि अवैध तरीके से गैरमजरूआ जमीन को प्लॉट कर बेचने का मामला सामने आया है. इसमें प्लॉट नंबर 648 की भी जमीन है जिसपर नाला बना हुआ है. बताया कि मापी का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है. बड़ा प्लॉट रहने के कारण मापी अभी जारी रहेगा. इस मामले में पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
बॉक्स-दोनों पक्ष मर्यादा में रहें, जांच हो रही है : संजय सिंहइधर जेएमएम के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वे गिरिडीह से बाहर हैं. पूरी स्थिति की जानकारी उन्हें नहीं हुई है. कहा कि दोनों पक्ष अपनी मर्यादा में रहें. पूरे मामले की जांच-पड़ताल पार्टी अपने स्तर से भी करेगी. श्री सिंह ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए वे पार्टी के स्तर से एक कमेटी गठित करेंगे और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो उचित होगा, वह कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




