Giridh News: कोदाईबांक डैम के पानी में बहता मिला बालिका का शव

Updated:
विज्ञापन
Giridh News: कोदाईबांक डैम के पानी में बहता मिला बालिका का शव

Giridh News: तिसरी थाना क्षेत्र के कोदाईबांक डैम के पानी में रविवार की सुबह एक बालिका का शव तैरता हुआ मिला. अनुमान के अनुसार बालिका नाबालिग है, अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 16-17 साल के करीब होगी.

विज्ञापन

तालाब में बालिका का शव मिलने की सूचना मिलते ही तिसरी थाना के एएसआई कोलेश्वर राम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को तिसरी थाना ले गये. यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. शव की शिनाख्त नहीं हो पाने की स्थिति में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अज्ञात शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी

इधर अज्ञात शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है. लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ लोगों का मानना है कि तिसरी के चंदौरी मजार शरीफ पर भी कई लोग पहुंचे हुए हैं. कयास लगाये जा रहे हैं कि शायद ये वहीं की युवती हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola