वाहन की चपेट में आने बाइक से सवार गंभीर, रिम्स रेफर

बरहमसिया-जोरासांख मुख्य सड़क पर दासोडीह बिजयडीह पुल के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
बिरनी. बरहमसिया-जोरासांख मुख्य सड़क पर दासोडीह बिजयडीह पुल के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान इसी अरारी के बुलेंद्र रजक (35) के रूप में हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल युवक के परिजन को दी. सूचना पाकर घायल युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गये. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल वह रिम्स में इलाजरत है. बताया जाता है कि बुलेंद्र अपना बाइक से जोरांसाख की ओर से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान दासोडीह बिजयडीह पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




