ePaper

बंगाल पुलिस ने गिरिडीह से किया एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार

Updated at : 22 Jun 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल पुलिस ने गिरिडीह से किया एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरिडीह से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के सीआइडी साइबर थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

गिरिडीह.

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गिरिडीह से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के सीआइडी साइबर थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें मो रिजाउल अंसारी फरार चल रहा था. इसके खिलाफ न्यायालय से वारंट भी निर्गत था. पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में यह पता लगा लिया कि मो रिजाउल गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जामजोरी में अपने घर में छिपा हुआ है. तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने जामजोरी में छापामारी की और रिजाउल को उसके घर से गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी में गिरिडीह पुलिस ने बंगाल पुलिस को सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola