Giridih News : वर्षों की मेहनत और बलिदान का प्रतिफल है बंगाल चुनाव परिणाम : अन्नपूर्णा
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : सोनार बंगला बनाने का काम करेगी भाजपा
विज्ञापन
Giridih News : बेंगाबाद. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बंगाल चुनाव का परिणाम हजारों कार्यकर्ताओं के वर्षों की मेहनत और बलिदान का प्रतिफल है. कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता के समर्थन ने बंगाल में बड़ा परिवर्तन किया है. भाजपा बंगाल की खोई हुई पहचान को वापस लाकर सोनार बंगला बनाने का काम करेगी. केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को चारधाम यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मितनारायण वर्मा के निधन के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने अरतोका गांव जाने के क्रम में बेंगाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं.
टीएमसी के शासन से परेशान थी बंगाल की जनता :
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता बंगाल में टीएमसी के शासन से परेशान थी. जनता को मतदान से रोका जाता था. चाहकर भी वे वोट नहीं कर पा रहे थे. टीएमसी के गुंडों के दहशत से जनता भयभीत थी. सांस्कृतिक और हर मामले में समृद्ध बंगाल टीएमसी के तृष्टिकरण से अपना पहचान खो रहा था. लोगों को इस चुनाव का बेसब्री से इंतजार था. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया, जिसमें जनता ने भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत देने का काम किया. भाजपा की भव्य जीत के बाद कोलकाता के हावड़ा ब्रिज के पास उमड़ी भीड़ का जश्न देख साफ प्रतीत हो रहा था कि इस जीत का क्या मायने हैं. लग रहा था जैसे बंगाल की जनता को आजादी मिल गयी है. मंत्री ने कहा कि इस जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित राज्य से विकसित भारत के संकल्प को अब बल मिलेगा. बंगाल का विकास अब तेजी से होगा. इधर, केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता मितनारायण वर्मा के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बतायी. कहा कि वे मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे. उनके कुशल नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है. परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर समय साथ खड़े होने की बात कही. मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता साथ थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










