बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
Updated at : 10 Jun 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने सोमवार को कनीय अभियंता व ग्राम रोजगार सेवक के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की.
विज्ञापन
देवरी.
बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने सोमवार को कनीय अभियंता व ग्राम रोजगार सेवक के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं में शत-प्रतिशत आधार बेस्ड पेमेंट (एबीपीएस) करने का निर्देश दिया गया. वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत पंचायतों में चल रही खेल मैदान निर्माण योजनाओं को पूरा करने व मनरेगा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर कार्य के अनुसार मजदूरी राशि भुगतान करने की बात कही. अबुआ आवास योजना में लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र अपलोड करते हुए दूसरी किश्त की राशि लाभुकों की खाते में विमुक्त करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बीपीआरओ राधेश्याम राणा, एई सौगत मंडल, जेई कृष्ण मुरारी पप्पू, विजय उरांव, रोजगार सेवक देवकी रजक, अजय राय, बालेश्वर दास, एकलाल दास, रंजीत यादव, संतोष कुमार आदि रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




