बगोदर में खुले में शौच के लिए खेत गए युवक की करंट लगने से मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर.
गिरिडीह जिले के बगोदर में खुले में शौच के लिए खेत में गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. उसके ऊपर 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया, जिससे वह झुलस गया.
Table of Contents
बगोदर (गिरिडीह), कुमार गौरव : झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में खुले में शौच के लिए गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मंगलवार (14 मई) को अहले सुबह वह शौच के लिए खुले मैदान में गया था. तभी 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया. मृतक युवक की पहचान इंदर साव के रूप में हुई है.
बगोदर थाना के धरगुल्ली गांव में हुई घटना
बताया जा रहा है कि बगोदर थाना क्षेत्र के धरगुल्ली में यह घटना हुई है. युवक धरगुल्ली गांव का रहने वाला था. ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार के टूटने की वजह से यह घटना हुई है. अगर बिजली विभाग ने समय पर जर्जर तार को बदल दिया होता, तो आज यह घटना नहीं होती.
लंबे समय से हो रही थी जर्जर तार को बदलने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि गिरिडीह प्रशासन से लंबे अरसे से इस जर्जर तार की वजह से किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी. प्रशासन से कई बार आग्रह किया गया कि जर्जर तार को बदला जाए, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. आखिरकार मंगलवार को हादसा हो ही गया.
ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही हो गई इंदर साव की मौत
स्थानीय लोगों ने कहा कि जर्जर तार के टूटकर गिरने की वजह से इंदर साव गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में लोगों ने उसे बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी. सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे.
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जिला परिषद सदस्य ने इंदर साव के परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया. दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : गिरिडीह के बगोदर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




