बाबा धर्मनाथ मंदिर समिति की बैठक
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :17 Jun 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में सोमवार को बाबा धर्मनाथ मंदिर समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बाबा धर्मनाथ मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान सभी के सहयोग से अविलंब लंबित मंदिर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
गांडेय. प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में सोमवार को बाबा धर्मनाथ मंदिर समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में बाबा धर्मनाथ मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान सभी के सहयोग से अविलंब लंबित मंदिर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया. नवनिर्मित मंदिर में माता पार्वती, हनुमान, गणेश समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित करने की सहमति बनी. इसके साथ ही मंदिर में विकास कार्यों को गति देने के लिए बाबा धर्मनाथ मंदिर समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से देवानंद कुमार राय को अध्यक्ष, उदय कुमार को सचिव व आनंद कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा संदीप कुमार दूबे को उप सचिव, अजय कुमार पांडेय व बिजय कुमार राय को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार पांडेय को खाता संधारक व आशीष कुमार पांडेय को निदेशक मनोनीत किया गया. वहीं राकेश पांडेय, दीपक पांडेय, सौरभ कुमार राय, राज पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, उत्तम पांडेय, निर्भय कुमार राय, सूरज राय, पप्पू पांडेय, भोला पांडेय, कुंदन पांडेय, गुड्डी राय समेत एक दर्जन लोगों को कार्यकारी सदस्य बनाया गया. सर्वसम्मति से मंदिर के विकास कार्य व आय व्यय को लेकर समिति के नाम पर अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से एक खाता संचालित करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में संदीप राय, सुमन पांडेय, विकास राय, बालेश्वर राय समेत डहुआटांड, धर्मपुर व गिरिडीह गांव के ग्रामीण शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




