ePaper

राज्य सरकार के इशारे पर आक्रोश रैली को दबाने का प्रयास : भाजपा

Updated at : 23 Aug 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार के इशारे पर आक्रोश रैली को दबाने का प्रयास : भाजपा

भाजयुमो के युवा आक्रोश रैली में शामिल होने जिलेभर के भाजपाई रांची के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुए. इस दौरान प्रशासन जगह-जगह वाहन जांच अभियान चला रहा था. इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन जांच अभियान चलाकर आक्रोश रैली को दबाने का प्रयास किया.

विज्ञापन

गिरिडीह.

भाजयुमो के युवा आक्रोश रैली में शामिल होने जिलेभर के भाजपाई रांची के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुए. इस दौरान प्रशासन जगह-जगह वाहन जांच अभियान चला रहा था. इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन जांच अभियान चलाकर आक्रोश रैली को दबाने का प्रयास किया. रैली में जानेवाले वाहनों को कई जगहों पर रोककर कागजातों की जांच की गयी. निजी वाहन से रांची जाने वालों से परमिट की भी मांग की जा रही थी. इससे स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार के इशारे पर ये सब हुआ है. रैली के दिन ही जांच अभियान चलाया जा रहा था, इसके पूर्व इस तरह एक साथ जांच अभियान जिले में कभी नहीं दिखा. कहा कि प्रशासन इस तरह की जांच को आगे भी जारी रखे. भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की वादाखिलाफी से राज्य के युवाओं में आक्रोश है. इस आक्रोश को राज्य सरकार नहीं दबा सकती है. रैली में शामिल होने पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत अशोक उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, दिनेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, सोनू एजाज, दीपक पंडित समेत काफी संख्या में भाजपाई रांची के लिए रवाना हुए. इधर, गुरुवार की शाम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सुरेश साव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए थे.

राज्य सरकार ने की है बर्बरतापूर्ण कार्रवाई : चुन्नूकांत

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत ने युवा आक्रोश रैली के दौरान लाठी चार्ज की घटना की निंदा की है. कहा कि लाठीचार्ज में गिरिडीह जिले के भी कार्यकर्ता शामिल हैं. राज्य सरकार ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है. लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातें कहने पर लाठी चार्ज करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. पहले तो रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के वाहनों को रास्ते में रोकने का प्रयास किया गया. इसके बाद कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज की. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया. युवा इसका जवाब मांगने पहुंचें तो लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले दागे गये. अब आंदोलन और तेज होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola