एपीपी वीरेंद्र राय का पार्थिव शरीर पहुंचा बार एसोसिएशन, दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 11:42 PM
कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय के बड़े भाई वीरेंद्र राय का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह बार एसोसिएशन पहुंचा. इस दौरान स्व राय को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
गिरिडीह. कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय के बड़े भाई वीरेंद्र राय का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह बार एसोसिएशन पहुंचा. इस दौरान स्व राय को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शव के पहुंचते ही वकालत खाना में मातम पसर गया और कई अधिवक्ताओं की आंखें नम हो गयीं. बताया जाता है कि एपीपी वीरेंद्र राय प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी अपनी स्कूटी से कोर्ट आ रहे थे. इसी दौरान शहर के मधुबन वेजिस मोड़ के समीप एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया. बोकारो में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह उनके शव को अंतिम संस्कार से पहले बार एसोसिएशन लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नूकांत, उपाध्यक्ष अजय सिन्हा मंटू, आजसू के केंद्रीय महासचिव अर्जुन बैठा, अजीत सिंह, जयप्रकाश राय, दीपक कुमार सिन्हा, नित्यानंद प्रसाद, मनीष कुमार मंडल, रॉकी सिंह, संजीत सिंह पप्पू के अलावे कई लोग मौजूद थे.
ब्रह्मऋृषि समाज के लोगों ने जताया शोक :
गिरिडीह. एपीपी वीरेंद्र राय के निधन पर ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व सेवानिवृत्त आईएएस रामानंद राय, अधिवक्ता जयप्रकाश राय, राजेन्द्र राय, ब्रह्रऋृषि समाज के अध्यक्ष गौतम सिंह, गौरी शंकर सिंह, मैनेजर सिंह, किशोर कुमार सिंह, हनुमान सिंह, रामभजु देव, विजय प्रकाश सिंह, धनंजय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, शीशु सिंह, नकुल चौधरी, अजय राय, अनिल राय, अनिल सिंह, निर्भय सिंह, विनय शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, अमित नारायण देव, सुनील सिंह, अजय रंजन सिंह, जयदेव राय, सुबोध राय, धीरज कुमार सिंह, राहुल सिंह, प्रवीण सिंह, रंजीत राय, सच्चिदानंद सिंह, रघुनंदन सिंह, बालेश्वर राय, महेन्द्र राय, जयकुमार राय, कौशल किशोर सिंह, योगेश्वर सिंह, विजय सिंह, मोहन सिंह, दीपक राय आदि शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










