Giridih News :अनियमितता देख भड़के ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण कार्य

बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता देख भड़के ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. ग्रामीणों ने शनिवार को बेलडीह और निंगोटोल के पास कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों के रुख को देख संवेदक के कर्मी कार्यस्थल से चले गये. ग्रामीणों ने आरइओ विभाग से ग्रामीणों की उपस्थिति में जांच करने की मांग की.
. बनहत्ती-छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता देख भड़के ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. ग्रामीणों ने शनिवार को बेलडीह और निंगोटोल के पास कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों के रुख को देख संवेदक के कर्मी कार्यस्थल से चले गये. ग्रामीणों ने आरइओ विभाग से ग्रामीणों की उपस्थिति में जांच करने की मांग की. संतोषजनक जांच के बाद ही कार्य शुरू करने दिया जायेगा. कहा कि संवेदक ने पहले पीसीसी की ढलाई में मनमानी की और अब पिचिंग में अनियमितता बरती जा रही है.
क्या है मामला
ग्रामीणों का कहना है कि यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण यह पथ वर्षों से जर्जर था. मरम्मत होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी. ग्रामीणों का आरोप है कि पहले गांवों में पीसीसी की ढलाई में मनमानी बरतते हुए साइड में प्राक्कलन को ध्यान रखा, पर बीच में तीन से चार इंच की ढलाई कर खानापूर्ति कर दी. अब पिचिंग शुरू हुई है, पर बनने के साथ ही यह उखड़ने लगी है. ग्रामीणों का कहना है कि सामग्री का सही अनुपात में मिश्रण नहीं किया गया है. अलकतरा की मात्रा भी कम दी जा रही है. पहले ग्रामीणों ने संवेदक के कर्मियों को कार्य सुधारने को कहा, पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.
क्या कहते हैं ग्रामीण
निर्माण कार्य के दूसरे दिन पिच उखड़ते देख ग्रामीणों ने तेलोनारी के मुखिया प्रतिनिधि नरसिंह नारायण देव को इसकी जानकारी दी. शनिवार को बेलडीह के पास मुखिया प्रतिनिधि की मौजूदगी में एकजुट ग्रामीणों ने कार्य को बंद कराते हुए विभाग के वरीय अधिकारियों से जांच के बाद कार्य प्रारंभ होने देने का अल्टीमेटम दिया है. मौके पर मौजूद ग्रामीण भेखलाल दास, राजेश राम, खिरू राउत, रामेश्वर राउत, दशरथ ठाकुर, पप्पू पांडेय, मुरलीधर पांडेय, झगरू ठाकुर, अशोक राम सहित अन्य ने बताया कि बिना जांच के कार्य होने किये जाने पर स्थानीय विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद डा सरफराज अहमद के पास इसकी शिकायत की जायेगी.
ग्रामीणों की मौजूदगी में होगी जांच : जेई
कनीय अभियंता मो फैज का कहना है कि निरंतर कार्यस्थल जाकर काम देखा जा रहा है. संवेदक को कार्य बेहतर करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है. ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार उनकी मौजूदगी में जांच करायी जायेगी. गड़बड़ी मिलने पर सुधार कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




