बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाे रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली
Updated at : 09 Aug 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल गिरिडीह नगर के नेतृत्व में शुक्रवार को टावर चौक पर आक्रोश रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया.
विज्ञापन
गिरिडीह. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल गिरिडीह नगर के नेतृत्व में शुक्रवार को टावर चौक पर आक्रोश रैली और विरोध प्रदर्शन किया. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. इस्कॉन समेत मंदिरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी जा रही है. कहा कि भारत सदैव बांग्लादेश का सहयोग करते हुए आ रहा है, लेकिन आज जिस तरह से हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है. वह निंदनीय है. मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, जिला महामंत्री पंकज पांडेय, विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडेय, रामबाबू गुप्ता, सीटू सिंह, कुंदन केसरी, विक्रम शर्मा, राहुल चंद्रवंशी, रोहन अमन, रौनक दि मौजूद थे. समेत कई मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




