Giridih News :एसपी से मिला अभाविप का प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी डॉ विमल कुमार से मिलकर जाम के कारण मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अभाविप जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने किया. मौके पर मंटू मुर्मू ने बताया कि इन दिनों पूरे राज्य में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन गिरिडीह जिले के शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम के कारण परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. जाम की वजह से कई विद्यार्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में कठिनाई हो रही है.

जाम से निजात दिलाने की मांग

उन्होंने विशेष रूप से गिरिडीह शहरी क्षेत्र में पचंबा से टावर चौक तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि यहां प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. परिषद ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए गिरिडीह शहरी क्षेत्र के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों के शहरी इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग की. विभाग संयोजक विजय ओझा ने बताया कि एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में नगर मंत्री नीरज चौधरी, कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री कृष्णा पासवान, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola