Giridih News :वन भूमि पर कब्जा का आरोप, विभाग ने रोका काम

Giridih News :भंडारीडीह पंचायत के दिघरिया और भंडारीडीह गांवों के ग्रामीणो ने अधिकारियों को आवेदन देकर वन विभाग की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग की है.
भंडारीडीह पंचायत के दिघरिया और भंडारीडीह गांवों के ग्रामीणो ने अधिकारियों को आवेदन देकर वन विभाग की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग की है. ग्रामीण लेदू हांसदा, मोसो हांसदा, श्यामलाल टुडू, सुशील हांसदा, सोनालाल हांसदा, मोतीलाल हांसदा, सुजीत हांसदा, निर्मल किस्कू, जीतलाल किस्कू, बाबूराम हांसदा समेत अन्य का काहना है कि दोनों गांवाें में वन विभाग की जमीन पर गांव के कुछ लोग भू माफिया से साठगांठ कर जमीन पर कब्जा करवाने के फिराक में हैं. उक्त जमीन पर वर्षों से ग्रामीण सुरक्षित रखते हुए गोचर भूमि के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. उक्त भूमि पर कब्जा करने की नीयत से चहारदीवारी बनाने के लिए ईंट गिरायी गयी है. ग्रामीणों ने वन विभाग के अलावा उपायुक्त अंचल, बेंगाबाद थाना व अपर समाहर्ता को दिया है. कहा है कि उक्त जमीन पर कब्जा होने से दानों गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ जायेगी. कहा है कि ग्रामीण विरोध करते हैं तो भूमाफिया गांव के कुछ लोगों को आगे कर फूट डालकर लड़ाने का काम कर रहे हैं. धमकी मिलने से गांव का माहौल खराब हो रहा है.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
आवेदन मिलने के बाद अधिकारी हरकत में आ गये हैं. वनपाल दीवाकर तांती का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद टीम को भेजकर तत्काल काम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. कहा जांच में यदि वन भूमि मिली, तो विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




