ePaper

भाजपा : सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक आज

Updated at : 26 Jul 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा : सभी मंडल कार्यसमिति की बैठक आज

जिला भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी 34 मंडल कार्यसमितियों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में एक ओर जहां बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया जायेगा, वहीं दूसरी ओर भावी कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी.

विज्ञापन

जिला भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को सभी 34 मंडल कार्यसमितियों की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में एक ओर जहां बूथ सशक्तीकरण पर जोर दिया जायेगा, वहीं दूसरी ओर भावी कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी. साथ ही साथ 28 जुलाई को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति पर बल दिया जायेगा. मंडल कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने मंडलवार प्रभारियों का मनोनयन किया है. प्रभारियों काे मंडल अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने काे कहा गया है. मंडल स्तर पर मनोनीत प्रभारियों की सूची : पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, संदीप डंगेच, प्रो. विनीता कुमारी व देवराज को गिरिडीह नगर, सुरेश साव, प्रकाश सेठ व संजय सिंह को गिरिडीह मध्य, चुन्नूकांत व विनय कुमार सिंह को गिरिडीह पूर्वी, दिनेश प्रसाद यादव, श्याम प्रसाद व सिकंदर हेम्ब्रम को पीरटांड़, अरुण हाजरा को गांडेय, दिलीप वर्मा व महेंद्र वर्मा को अहिल्यापुर, यदुनंदन पाठक को ताराटांड़, महेंद्र वर्मा व रघुनाथ यादव को बेंगाबाद, रामप्रसाद यादव व अर्जुन प्रसाद वर्मा को छोटकी खरगडीहा, सुरेश मंडल को मुफस्सिल पश्चिम, विधायक केदार हाजरा व सुभाषचंद्र सिन्हा को जमुआ, सदानंद साव को हीरोडीह, महेंद्र वर्मा को झारखंडधाम, वीरेंद्र तिवारी व उषा कुमारी को नवडीहा, बमशंकर उपाध्याय को चतरो, रतन तिवारी को देवरी, विनय कुमार शर्मा को मंडरो, पवन साव को धनवार, सुनील अग्रवाल को डोरंडा, उदय कुमार सिंह को घोड़थंभा, अजय रंजन मंसाडीह, लक्ष्मण प्रसाद सिंह व अशोक उपाध्याय को तिसरी, रामचंद्र ठाकुर को चंदौरी, श्रीराम यादव को गावां, प्रह्लाद सिंह को मालडा, नागेंद्र महतो को बगोदर, छोटेलाल यादव व टेकलाल चौधरी को औंरा, रजनी कौर व बबलू मंडल को सरिया, अमित आनंद को कोयरीडीह, देवनाथ राणा व नारायण पांडेय को बिरनी, लक्ष्मण दास व प्रेमचंद कुशवाहा को भरकट्टा, प्रदीप साहू को डुमरी, दिनेश महतो को निमियाघाट एवं प्रशांत जायसवाल को ससारखो मंडल.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola