Giridih News :राष्ट्रीय महिला आयोग की निष्क्रियता के खिलाफ एपवा का प्रदर्शन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ (एपवा) द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गिरिडीह में संस्था की महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी भी की.

विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संघ (एपवा) द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गिरिडीह में संस्था की महिलाओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. यह अभियान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया किशोर की विफलताओं के विरोध में चलाया गया. गुरुवार की दोपहर झंडा मैदान से एपवा की दर्जनों महिलाओं ने जेपी चौक तक नारा लगाते पहुंचीं. यहां महिलाओं ने अपने विचार रखे. इस दौरान आयोग की अध्यक्ष से इस्तीफा देने की मांग की गयी. साथ ही जिन राज्यों में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है या जहां पद रिक्त हैं, वहां की सरकारें महिला संगठनों की सलाह से आयोग का गठन करें. सभी महिलाओं ने सरकार से मांग महिला आयोग को सशक्त बनाने और सभी स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

ये थीं मौजूद

मौके पर जयंती चौधरी, सरिता देवी, मीना दास, कौशल्या दास, प्रीति भास्कर, पिंकी भारती, सुनीता पासवान, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, दुलारी देवी, प्रमिला यादव, कलबतिया देवी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola