प्रखंड कार्यालय में नहीं खुला आधार सेंटर, परेशान रहे लोग
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बिरनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को आधार सेंटर के नहीं खुलने से लोग दिन भर परेशान रहे. लंबे समय तक सेंटर नहीं खुलने पर लोग बैरंग लौट गये.
विज्ञापन
बिरनी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को आधार सेंटर के नहीं खुलने से लोग दिन भर परेशान रहे. लंबे समय तक सेंटर नहीं खुलने पर लोग बैरंग लौट गये. हरदिया निवासी सलाउद्दीन अंसारी अपनी पत्नी मुनिया खातून व अपने पांच वर्ष के पुत्र को लेकर नया आधार कार्ड बनवाने आया था. इसी तरह अन्य कई लोग भी लौट गये. इस संबंध में बीडीओ फणीश्वर रजवार का कहना है कि जिले को पत्र भेजा गया है. जल्द ही नया आधार बनवाने को लेकर कर्मी नियुक्त किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










