Giridih News :सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर खड़ी ट्रक में एक अन्य ट्रक ने धक्का मार दिया. घटना रविवार की रात 12 बजे की है. इसमें धक्का मारने वाले ट्रक चालक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश से बगोदर जीटी रोड के रास्ते एक ट्रक कोलकाता जा रहा थी. जीटी रोड गोपालडीह परसाटांड़ के समीप पहले से खड़े ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया. इससे घटनास्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरे ट्रक का चालक घटना के बाद भाग गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची.
सीतापुर यूपी की रहने वाला था चालक
इसके बाद ट्रक के केबिन में फंसे शव को बाहर निकला गया. मृत ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर चंदूनगर निवासी डलजीत सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है. बगोदर ट्रामा सेंटर में पोस्टमार्टम के बाद शव को चालक के परिजनों को सौंप दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन