Giridih News :शादी तैयारियों के बीच प्रेमी संग भागी युवती

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 Nov 2025 10:39 PM

विज्ञापन

Giridih News :देवरी थानांतर्गत एक गांव में शादी की तैयारियों के बीच युवती (दुल्हन) के घर से भाग कर शादी कर लेने जाने का मामला सामने आया है. इससे परिजन आहत हैं.

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी चार दिसंबर को तय थी. गुरुवार की रात अपने प्रेमी के साथ भागकर उसने शादी कर ली. परिवार वाले शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. बरातियों के ठहरने के लिए टेंट लगाया जा रहा था. सजावट का काम चल रहा था और रिश्तेदारों को निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके थे.

प्रेमी संग विवाह की तस्वीर पहुंची

इसी बीच युवती ने अपने प्रेमी संग विवाह की तस्वीर परिवार को भेज दी. घटना से आहत परिजनों ने देवरी थाना में आवेदन देकर युवती को बरामद करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने आवेदन मिलने की पुष्टि की. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola