बंद घर में दिनदहाड़े चोरी करने घुस रहा था युवक, जमकर हुई धुनाई

दिनदहाड़े चोरी करने के लिए एक बंद घर का ताला तोड़ रहे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
गिरिडीह. दिनदहाड़े चोरी करने के लिए एक बंद घर का ताला तोड़ रहे युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी. भीड़ ने युवक की धुनाई शुरू कर दी. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह बैंक ऑफ इंडिया के समीप का है. गुरुवार की दोपहर में मुफस्सिल बैंक के संजू खान के बंद घर का ताला युवक तोड़ रहा था. इसकी भनक आसपास के लोगों को लग गयी. काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई शुरू कर दी. सूचना पर मुफस्सिल पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ कर अपने साथ थाना ले गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










