Giridih News : शिक्षक की आवाज़ कई पीढ़ियों का भविष्य गढ़ती है : मदन मोहन
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : स्कॉलर बीएड कॉलेज में पांच दिवसीय लेक्चर सीरीज शुरू
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह. छात्रों के बौद्धिक विकास, सकारात्मक चिंतन और सृजनात्मक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आइक्यूएसी सेल के तहत बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में पांच दिवसीय लेक्चर सीरीज शुरू किया गया. बतौर मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मधुपुर के प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि एक शिक्षक की आवाज़ कई पीढ़ियों का भविष्य गढ़ती है. इसलिए आपका संवाद केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रेरणा का माध्यम होना चाहिए.
उत्थान के लिए विद्यार्थियों का पथप्रदर्शक :
कॉलेज प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने ‘सेल्फ कॉन्फिडेंस एंड इफेक्टिव स्किल’ शीर्षक उक्त लेक्चर सीरीज को समाज के उत्थान के लिए विद्यार्थियों का पथप्रदर्शक बताया. इससे राष्ट्र सशक्त बनेगा. डॉ खोवाला ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक आत्मविश्वासी शिक्षक हजारों विद्यार्थियों की दिशा बदल सकता है और एक प्रभावी संवाद पूरी पीढ़ी की सोच बदल सकता है.इनकी रही सक्रियता :
डीएलएड प्रभारी डॉ हरदीप कौर ने भी अपने विचार रखे और छात्रों को आत्मविश्वासी होने को प्रेरित किया. मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक आशीष राज, डॉ सुधांशु शेखर, आशीष राज, डॉ संतोष चौधरी, डॉ सुधांशु शेखर जमैयार समेत शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी तथा विद्यार्थी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










