ePaper

Giridih News :रूसी क्रांति दिवस पर रैली, जुलूस व आमसभा का आयोजन

Updated at : 07 Nov 2025 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :रूसी क्रांति दिवस पर रैली, जुलूस व आमसभा का आयोजन

Giridih News : भाकपा माले व असंगठित मजदूर मोर्चा ने रूसी क्रांति दिवस पर सदर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर में सभा आयोजित की. सभा से पूर्व रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

मौके पर माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि यही लाल झंडा इस क्षेत्र को सुधार सकता है. जल जंगल और जमीन को लाल झंडा ही बचा सकता है. उन्होंने लोगों से लाल झंडा से जुड़कर असंगठित मजदूर मोर्चा के साथ रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हक के लिए मजदूरों को संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है.

केंद्र-राज्य सरकार के अधिकारी लापरवाह

इससे पूर्व औद्योगिक क्षेत्र चतरो से पैदल रैली निकाली गयी. करीब दो किमी की इस रैली में माले नेताओं सहित असंगठित मजदूर मोर्चा के कार्यकर्ता, महिला, मजदूर व छात्र शामिल हुए. सभी सभा स्थल मोहनपुर पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने आगे कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिकारी पूंजीपतियों के हाथों में खेल रहे हैं. मुख्य अतिथि माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि गिरिडीह के मजदूरों के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मजदूरों को गोलबंद होने की बात कही. वक्ताओं ने कहा कि रूसी क्रांति के इतिहास को पढ़ने की जरूरत है. :

इनकी थी उपस्थिति

के पर इनके अलावे जिला सचिव अशोक पासवान, पूरन महतो, परमेश्वर महतो, दीपनारायण भट्टाचार्य, राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, शंकर पांडेय, अजीत राय, द्वारिका राय आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये. मंच संचालन पवन यादव कर रहे थे. मौके पर सनातन साहू, बिसपति तुरी, लखन कोल, सूरज तुरी, राजन तुरी, प्रसादी तुरी, गुलाब कोल, मो तबारक, मो आलम, मो एकराम, जुगल तुरी, कोलेश्वर कोल, किशुन कोल, लूटन दास, राजेश राम, मुलिया देवी, भगवती देवी, अरुण देवी, राविया देवी, अनीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola