Giridih News :पर्वत वंदना करने आये कोल्हापुर के तीर्थयात्री का निधन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Nov 2025 11:29 PM

विज्ञापन

Giridih News :पारसनाथ पर्वत पर वंदना करने आये कोल्हापुर महाराष्ट्र के 70 वर्षीय शामगोड़ा रामगोड़ा पाटिल का मुनि सुब्रतनाथ स्वामी टोंक के समीप हृदयाघात होने से निधन हो गया.

विज्ञापन

पाटिल सपरिवार पर्वत की वंदना करने शिखरजी आया था. वे डोली के सहारे वंदना करने पर्वत पर गये थे. वंदना करते-करते मुनि सुब्रतनाथ स्वामी टोंक के समीप अचानक वह डोली से नीचे गिर गए. आनन-फानन में प्राथमिक चिकित्सा कराते हुए पर्वत से नीचे लाकर डाक्टरों से उनकी जांच करायी गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार के सदस्यों ने शव को मधुबन में बने आचार्य शांति सागरधाम में रख दिया. रविवार काे शवयात्रा निकालकर मधुबन के जयनगर नाले के पास बने मुक्तिधाम में उनका अग्नि संस्कार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola