ePaper

Giridih News :बाइक ने मारा धक्का, एक घायल

Updated at : 09 Nov 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बाइक ने मारा धक्का, एक घायल

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोंदलिया जोर निवासी बृजेश्वर यादव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि बृजेश्वर यादव बाइक से अपनी बेटी के घर बूढ़ा नावाडीह जा रहे थे.

विज्ञापन

बृजेश्वर यादव जैसे ही वे खुद्दीसार के पास पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने धक्का मार दिया. धक्का लगने से उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी. गिरने के दौरान उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य अंगों में चोट पहुंची. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola