Giridih News :दुराईटांड़ स्टेशन के पास टुकड़ों में मिला एक शव

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Nov 2025 10:26 PM

विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित दुराईटांड़ रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक व्यक्ति का शव कई टुकड़ों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर हीरोडीह थाना पुलिस और रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू होने पर मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के डांडाटांड़ गांव निवासी तीतू रविदास (60 वर्ष) के रूप में हुई.

मृतक की पत्नी ने की पहचान

मृतक की पत्नी महा देवी ने पहचान की. महा देवी ने बताया कि तीतू रविदास मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. अक्सर बिना बताये कहीं भी चले जाते थे. सोमवार सुबह भी वे घर से अचानक निकल गए थे. परिजनों को सोमवार की दोपहर घटना की सूचना मिली, जिसके वे लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola