झारखंड : नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक सिपाही घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2016 1:03 PM
गिरिडीह : पारसनाथ पर्वत के समीप आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है और वह घायल हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारसनाथ पर्वत पर सुरक्षा घेरे […]
गिरिडीह : पारसनाथ पर्वत के समीप आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है और वह घायल हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पारसनाथ पर्वत पर सुरक्षा घेरे में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था. तभी 15 से 20 की संख्या में आये माओवादियों ने जंगल की ओर से फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी.
पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर नक्सली भाग गये. मुठभेड़ लगभग आधे घंटे चली जिसमें झारखंड जगुवार के जवान मुकेश कुमार पहाडि़या को एक गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










