किराना स्टोर से 70 हजार की चोरी
Updated at : 31 Aug 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन

चोरों ने देवरी थाना क्षेत्र के घासीडीह स्थित शुभम किराना स्टोर नामक दुकान से शुक्रवार की रात 70 हजार की संपत्ति चोरी कर ली.
विज्ञापन
देवरी.
चोरों ने देवरी थाना क्षेत्र के घासीडीह स्थित शुभम किराना स्टोर नामक दुकान से शुक्रवार की रात 70 हजार की संपत्ति चोरी कर ली. घर के ग्रिल में लगे ताला को तोड़ने के बाद दुकान के दरवाजा की कुंडी को उखाड़कर चोरी की गयी. भुक्तभोगी शुभम साव के मुताबिक चोर दुकान से पांच बोरी चावल, 25 किलो सत्तू, 15 किलो दाल, 30 लीटर सरसों तेल, पांच किलो गोलमिर्च, तीन किलो जीरा सहित बिस्कुट, निमकी, मिक्सचर, चना दाल, टार्च व गल्ला में रखा 15 हजार नकद कुल 70 हजार की संपत्ति ले गये. वहीं, धीरेन सिंह के घर से चापाकल की सात पाइप चोरी कर ली. गिरिधारी साव की दुकान व घर में चोरी का प्रयास किया गया. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




