डूबने से दो महिलाओं की मौत

Updated:
विज्ञापन

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के खांखी पीपर गांव में सोमवार की शाम तालाब में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. मृतकों के नाम सकीना खातून (30 वर्ष) और मकली खातून (25 वर्ष) हैं. दोनों शाम चार बजे खाखीपीपर स्थित कब्रिस्तान के बगल में बने नया तालाब नहाने के लिए गयी थीं. इसी […]

विज्ञापन
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के खांखी पीपर गांव में सोमवार की शाम तालाब में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. मृतकों के नाम सकीना खातून (30 वर्ष) और मकली खातून (25 वर्ष) हैं.
दोनों शाम चार बजे खाखीपीपर स्थित कब्रिस्तान के बगल में बने नया तालाब नहाने के लिए गयी थीं. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गयीं. काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस दौरान दोनों के शव तालाब में तैरते दिखे. ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला.
गड्ढे में डूब कर बालक की मौत
राजधनवार. धनवार के सिरसाय में गांव के किनारे पानी भरे एक गड्ढे में डूब जाने से विश्वनाथ मोदी के आठ वर्षीय पुत्र आनंद की मौत हो गयी. आनंद रविवार दोपहर बाद से ही लापता था. परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे. सोमवार को उसकी गुमशुदगी को लेकर प्रचार-प्रसार भी कराया गया. इसी क्रम में किसी ग्रामीण ने उसकी लाश गड्ढे में देखी. बच्चे की पैंट बगल में मिली.
बेंगाबाद : सोमवार की शाम प्रखंड के मुंडहरी गांव में हुए वज्रपात में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गये. बताया जाता है कि मुंडहरी गांव निवासी सलाउदीन अंसारी, नावाडीह के सहदेव मुमरू व उल्फत अंसारी मनरेगा कूप निर्माण में लगे थे.
इसी बीच अचानक निर्माण स्थल पर ही वज्रपात होने से सहदेव मुमरू और उल्फत अंसारी गंभीर रूप से झुलस गये. सभी को पहले बेंगाबाद भेजा गया जहां से उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. इधर भाजपा नेता महेन्द्र प्रसाद वर्मा, कांग्रेस नेता मो. शमीम आदि ने मजदूरों के बेहतर इलाज व मनरेगा के प्रावधान के अनुरूप सहयोग की मांग की है.
दो मवेशियों की मौत : जमुआ. प्रखंड के बलगो पंचायत के मेरखोगुंडी कला में वज्रपात से दो पशुओं की मौत हो गयी. पशु मालिक अजय वर्मा ने बताया कि रविवार को शाम में हो रही बारिश के क्रम में वज्रपात होने से घर से बाहर पेड़ से बंधे दोनों पशुओं की मौत हो गयी. इधर बलगो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक वर्मा ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है.
मंदिर पर वज्रपात: मधुबन : मधुबन स्थित श्री दिगंबर जैन बीस पंथी के मंदिर पर सोमवार शाम चार बजे वज्रपात हो गया. इससे मंदिर के शिखर का पत्थर टूट गया. छत के आसपास का भाग भी थोड़ा टूट गया है. फर्श में दरार आ गयी है. सोमवार की दोपहर में मौसम अचानक बदला और तेज बारिश शुरू हो गयी. इसी दौरान वज्रपात हुआ और शिखर का पत्थर छिटक कर दूर जा गिरा.
वज्रपात से महिला बेहोश: बगोदर : अटका गांधी नगर की सहायिका निर्मला देवी (37 वर्ष) बेहोश हो गयी. उसके पति रमेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम निर्मला घर पर थी. इसी दौरान वज्रपात का झटका लगने से वह बेहोश हो गयी. स्थानीय स्तर पर उसका इलाज कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola