प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजधनवार : युवा जागरण मंच घोड़थंभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को घोड़थंभा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. उनकी प्रस्तुति से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो उठे. हर प्रस्तुति पर जम कर तालियां बजीं. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र राय व […]
विज्ञापन
राजधनवार : युवा जागरण मंच घोड़थंभा की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को घोड़थंभा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. उनकी प्रस्तुति से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो उठे. हर प्रस्तुति पर जम कर तालियां बजीं. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र राय व विशिष्ट अतिथि गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा मौजूद थे.
स्कूलों में आयोजन : प्रतियोगिता में +2 कोलंबिया पब्लिक स्कूल, गुरुकुल शिक्षालय, मरियम पब्लिक स्कूल, इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निग, एलबम इंटरनेशनल इंगलिश स्कूल, उउवि जमडार तथा मिड ब्रेन स्कूल घोड़थंभा के बच्चों ने भाग लिया. बच्चों के बीच गीत-संगीत, नृत्य, हास्य, झांकी व चित्रंकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी.
उत्कृष्ट प्रतिभागी सम्मानित : इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल स्थान लाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.
सांसद ने युवा जागरण मंच व प्रतिभावान बच्चों की काफी प्रशंसा की. कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अर्थ सिर्फ अपने शहीद महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके सपनों और अरमानों के देश को प्रगति की राह में खड़ा करने में में हर देशवासियों को भागीदार बनना है.
विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारना भी हम सबों का दायित्व है. विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है.
उन्होंने प्रतिभावान प्रतिभागियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी. कार्यक्रम को बसंत भोक्ता, अभिमन्यु शर्मा, जयप्रकाश साहा, नकुल राय, मनोज यादव आदि ने भी संबोधित किया. सांसद ने अपने मद से युवा जागरण मंच की मदद के लिए हरसंभव सहायता देने की बात कही. साथ ही मंच निर्माण का भी आश्वासन दिया.
दिखाये एक से एक करतब : कार्यक्रम के दौरान कोलंबिया, मरियम तथा गुरुकुल शिक्षालय के प्रतिभागियों ने उम्दा प्रदर्शन किया, जबकि मिड ब्रेन के बच्चों ने बंधे आंख से देखने-पहचानने की कला का प्रदर्शन कर लोगों को अचंभित कर दिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष नरेश राय व संचालन सचिव प्रवीण सिंह ने किया. निर्णायक की भूमिका हरिहर पांडेय, शंभु पांडेय व अभिमन्यु शर्मा ने निभायी. मौके पर अरविंद सिंह, अजय मिस्त्री, विनोद शर्मा समेत दर्जनों गण्यमान्य लोग व हजारों दर्शक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










