छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की पिटाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बगोदर : एक स्कूली छात्र से छेड़छाड़ के प्रयास करने के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर बंधक बना लिया. साथ ही जम कर पिटाई भी कर दी. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों में बगोदर निवासी बिट्टू उर्फ राहुल व कैलाटांड़ निवासी पिंटू कुमार शामिल है. इधर […]
विज्ञापन
बगोदर : एक स्कूली छात्र से छेड़छाड़ के प्रयास करने के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर बंधक बना लिया. साथ ही जम कर पिटाई भी कर दी. इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवकों में बगोदर निवासी बिट्टू उर्फ राहुल व कैलाटांड़ निवासी पिंटू कुमार शामिल है.
इधर तीसरे युवक के घर को ग्रामीणों ने बुधवार की शाम घेरे रखा. सूचना पाकर बगोदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों घायल युवकों को बगोदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया. ग्रामीण तीसरे युवक सोनू सिंह को उनके हवाले करने का दबाव बना रहे थे.
उसके घर के बाहर मझिलाडीह, नया गड्डा बगोदर बाजार के ग्रामीण जमे थे. जानकारी के अनुसार नया गड्डा टोला के एक व्यक्ति की पुत्री मंगलवार को अपने नानी के घर से नया गड्डा आ रही थी़ इसी बीच बगोदर-हरिहर धाम रोड पर आरोपी युवकों ने रुपये दिखाकर उसे होटल ले जाने का दबाव बना रहे थे. लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया.
वहीं दूसरे लड़के उसके घर से लाया गया़ जबकि तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर के बाहर ग्रामीण जुटे हुए हैं. देर शाम तक पुलिस को इस बाबत कोई आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










