भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर स्थित दीवान टोला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का नाम बैजनाथ रजवार (45) है. उसने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी जमीन पर फौदी रजवार, चुकानंद रजवार, चिरीति रजवार समेत अन्य लोग काम […]

विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर स्थित दीवान टोला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का नाम बैजनाथ रजवार (45) है.
उसने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी जमीन पर फौदी रजवार, चुकानंद रजवार, चिरीति रजवार समेत अन्य लोग काम कर रहे थे. इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की.
कहा कि पुलिस ने पूर्व में ही उक्त जमीन पर काम करने पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद वे लोग काम कर रहे थे. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. इस घटना में शामिल दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola