जमीन विवाद : दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधुपुर अंजनवाटांड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को मारपीट हुई. इसमें तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सुकदेव महतो अपने घर के पास जेसीबी मशीन से जमीन का समतलीकरण करा रहा था. इसी क्रम में उक्त जमीन को अपना बताते हुए गांव […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधुपुर अंजनवाटांड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को मारपीट हुई. इसमें तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सुकदेव महतो अपने घर के पास जेसीबी मशीन से जमीन का समतलीकरण करा रहा था.
इसी क्रम में उक्त जमीन को अपना बताते हुए गांव के ही कुंवर महतो ने विरोध करना शुरू कर दिया. मामले को लेकर दोनों में तू-तू- मैं -मैं शुरू हो गयी. बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक जा पहुंची. मारपीट में कुंवर महतो, सुकर महतो, किशुन वर्मा घायल हो गये. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola