कार्ड को बदलकर निकाले 16 हजार
इसरी बाजार : निमियाघाट थाना के इसरी बाजार में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 16 हजार रुपये अपराधियों ने निकाल लिये. इसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने निमियाघाट पुलिस से की है. डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगो निवासी प्रमोद मंडल ने निमियाघाट थाना में दिये आवेदन में लिखा है कि वह 10 अगस्त को […]
इसरी बाजार : निमियाघाट थाना के इसरी बाजार में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर 16 हजार रुपये अपराधियों ने निकाल लिये. इसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने निमियाघाट पुलिस से की है. डुमरी थाना क्षेत्र के नुरंगो निवासी प्रमोद मंडल ने निमियाघाट थाना में दिये आवेदन में लिखा है कि वह 10 अगस्त को इसरी बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसा निकालने गया था.
कई बार प्रयास के बाद जब वह अपने एकाउंट से पैसा नहीं निकाल सका तो वहां खड़े एक व्यक्ति से सहायता ली. उस व्यक्ति ने थोड़ी देर में एटीएम कार्ड वापस करते हुए कहा कि लिंक फेल है. इसलिए आज पैसा नहीं निकल सकेगा. इसके बाद वह एटीएम कार्ड लेकर अपने घर लौट गया. कुछ देर बाद मोबाइल में 10 हजार व छह हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया.
बैंक पहुंचने पर मिली जानकारी : 11 अगस्त को जब वह इस मामले की जानकारी के लिए बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार शाखा गया तो उसे जानकारी मिली कि किसी ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर 16 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










