शिक्षक नियुक्ति : डाटा इंट्री की अंतिम तिथि आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति (कक्षा छह से आठ) के डाटा इंट्री की अंतिम तिथि सरकारी स्तर से आठ अगस्त को निर्धारित है, लेकिन मेरिट लिस्ट की डाटा इंट्री में अभी चार दिनों का समय और लगेगा. इसके बाद नेट पर मेरिट लिस्ट को अपलोड किया जायेगा. आवेदक नेट पर ही अपने-अपने मेरिट लिस्ट को […]
विज्ञापन
गिरिडीह : प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति (कक्षा छह से आठ) के डाटा इंट्री की अंतिम तिथि सरकारी स्तर से आठ अगस्त को निर्धारित है, लेकिन मेरिट लिस्ट की डाटा इंट्री में अभी चार दिनों का समय और लगेगा.
इसके बाद नेट पर मेरिट लिस्ट को अपलोड किया जायेगा. आवेदक नेट पर ही अपने-अपने मेरिट लिस्ट को देख सकेंगे. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा छह से आठ में विभाग के पास 13,736 फॉर्म आ चुके हैं. फॉर्म को कंप्यूटर पर इंट्री करने के लिए 12 कंप्यूटर ऑपरेटर को लगाया गया है.
इंट्री में परेशानी : इस संबंध में डीएसइ महमूद आलम ने बताया कि इतने अधिक मात्र में फॉर्म आ चुके हैं कि मात्र 12 कंप्यूटर से इंट्री नहीं हो पा रही है. शनिवार को और आठ कंप्यूटर ऑपरेटर इंट्री कार्य में लगाये जायेंगे. डीएसइ ने कहा कि सभी फॉर्म को चेक कर डाटा इंट्री की जा रही है.
डाटा इंट्री पूरा होने के बाद दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए पांच दिन का समय दिया जायेगा और इसके बाद मेरिट लिस्ट का प्रकाशन कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










