चैंपियन बने गिरिडीह के फैज अहमद

Updated:
विज्ञापन

गावां थाना प्रभारी अतिन कुमार रहे दूसरे स्थान पर गिरिडीह : पपरवाटांड़ पुलिस लाइन में चार अगस्त से चल रहे उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र हजारीबाग पुलिस ड्यूटी मीट का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ. मीट के चैंपियन गिरिडीह के बेंगाबाद में पदस्थापित अवर निरीक्षक मो फैज अहमद रहे, वहीं गावां थाना प्रभारी अतिन […]

विज्ञापन
गावां थाना प्रभारी अतिन कुमार रहे दूसरे स्थान पर
गिरिडीह : पपरवाटांड़ पुलिस लाइन में चार अगस्त से चल रहे उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र हजारीबाग पुलिस ड्यूटी मीट का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ.
मीट के चैंपियन गिरिडीह के बेंगाबाद में पदस्थापित अवर निरीक्षक मो फैज अहमद रहे, वहीं गावां थाना प्रभारी अतिन कुमार दूसरे स्थान पर रहे. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीसी उमाशंकर सिंह, एसपी कुलदीप द्विवेदी व सीआरपीएफ 7वीं बटालियन के कमांडेंट प्रदीप सिंह मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गो में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे पुलिस अधिकारियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन एएसपी कुणाल व मंच संचालन डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने किया. मौके पर डीएसपी विजय आशिष कुजूर, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू, नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा आदि मौजूद थे.
प्रेक्षकों को किया गया सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान मीट को प्रेक्षित करने पहुंचे संतोष सुधाकर(सीआइडी के फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट), सत्येंद्र सिंह(सहायक निदेशक, एफएसएल), सीआइडी के निरीक्षक मदन मोहन सिंह, फोटो एक्सपर्ट शैलेंद्र चतरुवेदी व अनिल कुमार को डीसी ने सम्मानित किया.
डीसी-एसपी ने किया प्रोत्साहित
कार्यक्रम के दौरान डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी कुलदीप द्विवेदी ने मीट में भाग लेने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया. डीसी ने कहा कि मुकदमों के अनुसंधान में बारीकियों के साथ-साथ नयी तकनीक का उपयोग कर पुलिस अधिकारी किसी भी मामलों को सुलझा सकते हैं.
अधिकारी बेहतर तरीके से काम करेंगे तो लंबित मामलों का निष्पादन भी जल्द होगा. एसपी ने कहा कि बदलते दौर में अपराध के तरीके में भी बदलाव आया है.
कहीं कोर बैंकिंग के खाते से ठगी हो रही है तो कहीं एटीएम से. ऐसे में इन कांडों के अनुसंधान के लिए हमे नयी तकनीक को आत्मसात करना होगा. दो दिनों तक अधिकारियों ने कई नयी तकनीकों को सीखा और अपना हुनर भी दिखाया. अधिकारियों को आगे भी ड्यूटी मीट में भाग लेने का मौका मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola