युवक ने लगाया जबरन निकाह कराने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो थाना के फुसरो में जबरन निकाह कराने का मामला बुधवार को थाना में पहुंचा. लड़का गिरिडीह के पचंबा का रहने वाला है. उसने लड़की के परिजनों से जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है. पचंबा के रहनेवाले युवक परवेज का कहना है कि उसका परिचय फुसरो की एक युवती […]

विज्ञापन
गिरिडीह : बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो थाना के फुसरो में जबरन निकाह कराने का मामला बुधवार को थाना में पहुंचा. लड़का गिरिडीह के पचंबा का रहने वाला है. उसने लड़की के परिजनों से जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है.
पचंबा के रहनेवाले युवक परवेज का कहना है कि उसका परिचय फुसरो की एक युवती के साथ था. युवती से वह अक्सर फोन पर बात करता था. दो दिन पूर्व युवती ने उसे फोन कर फुसरो बुलाया था. यहां पहुंचने पर युवती व उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया. जबरन उसका निकाह युवती के साथ कर दिया गया.
परवेज का कहना है कि वह युवती के साथ नहीं रहना चाहता है. वहीं युवती का कहना है कि परवेज झूठ बोल रहा है. परवेज के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो दिन पूर्व वह स्वयं फुसरो पहुंचा और उससे निकाह किया. युवती परवेज के साथ ही रहने पर अड़ी है. वहीं इस मामले को लेकर दोनों के परिजनों ने भी देर शाम तक थाना में ही जमे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola