महिला ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

चित्र परिचय: 21- थाना पहुंची महिला गिरिडीह. अगदोनी कला की रहने वाली चंदा देवी नामक महिला ने अपने पति तथा ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस बाबत एक आवेदन मुफस्सिल थाना में दिया गया है. महिला का कहना है कि उसकी शादी 13 जुलाई 2013 […]
चित्र परिचय: 21- थाना पहुंची महिला गिरिडीह. अगदोनी कला की रहने वाली चंदा देवी नामक महिला ने अपने पति तथा ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस बाबत एक आवेदन मुफस्सिल थाना में दिया गया है. महिला का कहना है कि उसकी शादी 13 जुलाई 2013 को अगदोनी कला के रहने वाले कामेंद्र तांती के साथ हुई. शादी के दो माह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी. इस मामले को लेकर एक पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना का दौर जारी रहा. शुक्रवार की रात को पति कामेंद्र तांती, ससुर महादेव मरीक, सास संतोषी देवी ने उसे बांध कर पीटा और आग लगाने का प्रयास किया. उसके द्वारा चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग जुटे तो ससुराल वालों ने उसे पीटना बंद किया. महिला ने ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर, पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. इसके बाद कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










