छेड़खानी कर रहे युवक को पकड़ा

पुलिस ने युवक को भेजा जेल पीरटांड़/मधुबन. पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो गांव में एक महिला व उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. बाद में युवक को खुखरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संदर्भ में पीडि़ता ने […]
पुलिस ने युवक को भेजा जेल पीरटांड़/मधुबन. पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो गांव में एक महिला व उसकी बेटी के साथ छेड़खानी कर रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. बाद में युवक को खुखरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संदर्भ में पीडि़ता ने बताया कि संजय मंडल नामक युवक शुक्रवार की देर रात को उसके घर में घुस आया और पहले उससे छेड़खानी की. बाद में उसकी बेटी को छेड़ने लगा. युवक की इस हरकत से बचकर मां-बेटी किसी तरह घर से बाहर निकली और कमरे को बाहर से बंद कर दिया. फिर मोबाइल से परिजनों तथा ग्रामीणों को बुलाया गया. मामले की जानकारी खुखरा थाना प्रभारी रंजीत रौशन को दी गयी. पुलिस पहुंची और आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










