मुहर्रम को ले करबला मैनेजिंग कमेटी की बैठक

गांडेय. मुहर्रम को ले शुक्रवार की शाम महेशमुंडा में करबला मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता रहमान अंसारी ने की. बैठक में मुहर्रम की तैयारी को ले चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुहर्रम को ले करबला मैदान की साफ-सफाई के लिए प्रत्येक परिवार से एक-एक सदस्य भाग लेंगे. इसके अलावा मिशन स्कूल […]
गांडेय. मुहर्रम को ले शुक्रवार की शाम महेशमुंडा में करबला मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता रहमान अंसारी ने की. बैठक में मुहर्रम की तैयारी को ले चर्चा हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुहर्रम को ले करबला मैदान की साफ-सफाई के लिए प्रत्येक परिवार से एक-एक सदस्य भाग लेंगे. इसके अलावा मिशन स्कूल से लेकर महेशमुंडा चौक तक जगह-जगह मुहम्मदिया निशान खड़ा करने, करबला मैदान में तोरण द्वार बनाने आदि का निर्णय लिया गया. मौके पर मो अनवर, मो इम्तियाज, मो रुस्तम, मो समद, मो शब्बीर, मो बबलू, मो समीर, मो सईद, मो असगर, मो नसीम, मो समशुल समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










