लहलहाते धान की फसल से कृषक गदगद

खलिहान बनाने में जुटे किसानचित्र परिचय-8. खेत में लहलहाता धानगांडेय. धान के लहलहाते फसल को देख कृषकों के चेहरे खिल उठे हैं. धान की अच्छी फसल को ले किसान समय पर धान संग्रह व अन्य व्यवस्था के लिए खलिहान निर्माण में जुट गये हैं. बताते हैं कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण धान की […]
खलिहान बनाने में जुटे किसानचित्र परिचय-8. खेत में लहलहाता धानगांडेय. धान के लहलहाते फसल को देख कृषकों के चेहरे खिल उठे हैं. धान की अच्छी फसल को ले किसान समय पर धान संग्रह व अन्य व्यवस्था के लिए खलिहान निर्माण में जुट गये हैं. बताते हैं कि इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण धान की अच्छी पैदावार की संभावना के बीच व्यापक रूप से धनरोपनी हुई थी. किसान समय पर धनरोपनी के बाद समयानुसार निकौनी आदि कर धान की बेहतर उपज को ले सक्रिय रहे. यही वजह है कि धान की लहलहाती फसल को देख कृषक गदगद हैं और धान की फसल को समेटने के लिए खलिहान निर्माण में जुट गये हैं. हालांकि अभी तक धान की फसल पूरी तरह पकी नहीं है, बावजूद खेतों में धान की लहलहाती बालियां मनमोहक लगने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










