9.70 लाख आइटीसी जमा करने का नोटिस
गिरिडीह : जीएसटी के राज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुरलीवाला मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और गलत तरीके से इनपुट का क्लेम लेने का मामला पकड़ा. संयुक्त राज्य कर आयुक्त दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि मुरलीवाला मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड ने नौ लाख 70 हजार का इनपुट टैक्स […]
गिरिडीह : जीएसटी के राज्य कर विभाग की टीम ने शुक्रवार को मुरलीवाला मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और गलत तरीके से इनपुट का क्लेम लेने का मामला पकड़ा.
आपके शहर में
संयुक्त राज्य कर आयुक्त दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि मुरलीवाला मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड ने नौ लाख 70 हजार का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) क्लेम लिया था जो नियम संगत नहीं है. कहा कि कंपनी को 9.70 लाख रुपये आइटीसी रिवर्सल का नगद जमा करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है.
साथ ही 88 हजार रुपये बिजली ड्यूटी ब्याज दर के साथ जमा करने का डिमांड भी किया गया है. इसके अलावा जेपीटी का भी भुगतान उन्हें करना होगा. श्री मंडल ने बताया कि निरीक्षण की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है. देर रात तक यह समाप्त हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए