सौंदर्यीकरण को ले 40 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित : आयुक्त

Updated at : 08 Jan 2020 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण को ले 40 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित : आयुक्त

गिरिडीह : नगर आयुक्त अनिल कुमार राय ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर 40 करोड़ की 149 योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है. इसके माध्यम से एक ओर जहां शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जायेगा, वहीं दूसरी ओर आम-अवाम को सुविधा प्रदान की जायेगी. उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय […]

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर आयुक्त अनिल कुमार राय ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर 40 करोड़ की 149 योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है. इसके माध्यम से एक ओर जहां शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जायेगा, वहीं दूसरी ओर आम-अवाम को सुविधा प्रदान की जायेगी. उक्त बातें उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए मकतपुर सब्जी मार्केट एवं व्हीटी बाजार में पचास-पचास दुकानें बनायी जायेगी.

25-25 लाख की लागत से दोनों जगहों पर सौंदर्यीकरण का काम भी होगा. दुकानों का निर्माण होने के बाद टेंडर के माध्यम से इसे लाभुकों को सौंपा जायेगा. बस स्टैंड रोड में 1.2 करोड़ की लागत से दुकानों का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सब्जी व ठेला लगाने वालों को वहां पर शिफ्ट कराया जायेगा. ताकि शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सके.

जगह देने के बाद भी अगर अतिक्रमण की समस्या रहती है तो बलपूर्वक उसे हटाने का कार्य किया जायेगा. आयुक्त श्री राय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कई सड़क, नाली, गली, पेवर ब्लॉक, विवाह भवन का निर्माण समेत कई योजनाओं पर काम चल रहा है. इसकी मॉनीटरिंग एनआरइपी के अधिकारियों के अलावा नगर निगम द्वारा किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola