बिरनी : चालक की सूझबूझ से लुटने से बच गये राहगीर

बिरनी : लूट के उद्देश्य से अपराधियों ने एक कार पर हमला बोल दिया. हालांकि, चालक की सूझबूझ व समय पर पुलिस के पहुंचने से अपराधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके. घटना रविवार की रात 11 बजे की है. बिरनी थाना इलाके के भरकट्टा तुलाडीह निवासी जीतेंद्र कुमार सेठ उर्फ छोटी तर्वे रविवार […]
बिरनी : लूट के उद्देश्य से अपराधियों ने एक कार पर हमला बोल दिया. हालांकि, चालक की सूझबूझ व समय पर पुलिस के पहुंचने से अपराधी अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके. घटना रविवार की रात 11 बजे की है. बिरनी थाना इलाके के भरकट्टा तुलाडीह निवासी जीतेंद्र कुमार सेठ उर्फ छोटी तर्वे रविवार की रात को बलिया निवासी मनोहर राम के पु���्र के शादी समारोह में शामिल होने के लिए गिरिडीह आये थे. रात 10 बजे वह अपनी मारुति कार पर सवार होकर सपरिवार घर लौट रहे थे. इसी बीच लेदा मोड़ के पास से हुंडई आई 20 कार पर सवार अपराधियों ने उनके वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया.
अपराधी वाहन को रोकने का इशारा कर रहे थे. सूझबूझ दिखाते हुए मारुति कार के चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी और मोबाइल से इसकी सूचना बिरनी थाना प्रभारी को दी. इसी बीच खुरजियो टांनडो नदी के पास अपराधियों ने वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. चालक गाड़ी को लगभग तीन किलोमीटर तक लेकर आ गया. तभी बिरनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










